फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए बयान, होटल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के एक होटल में चार दिन से बंधक बनाकर युवती से जबरदस्ती देह व्यापार करवाने के मामले में पीड़ित युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। बयान दर्ज करवाने के बाद दोनों पीड़ित को उनके घर दिल्ली भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक के होटल को सील कर दिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। जिनकी धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि महिला डीएसपी सुशीला के अनुसार बताया कि आरोपी और पीड़ित युवती की दोस्ती करीब 6 माह पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों ने हाल ही में मिलने का प्लान बनाया। प्लान के तहत आरोपी ने पीड़ित को रोहतक बुलाया। पीड़ित युवती 31 अक्तूबर को रोहतक आ गई थी। यहां लाने के बाद आरोपी ने लड़की को दिल्ली बाईपास स्थित एक होटल में बंधक बना लिया। बंधक बनाकर पीड़िता से जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जाने लगा। मंगलवार को पीड़िता ने इस बारे में किसी तरह सूचना अपनी बहन को दी। सूचना मिलने के बाद बहन रोहतक पहुंची और पुलिस को सूचना देकर होटल से बहन को बंधन मुक्त करवाया। गुस्साई दोनों बहनों ने होटल में तोड़फोड़ भी की। फिलहाल आरोपी युवक व होटल संचालक फरार हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें