फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने कुकर्म के बाद की थी दोस्त की हत्या, पत्नी ने रिकार्डिंग की सीडी सौंप करवाया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की पत्नी ने पति के दोस्त पर ही कुकर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या के करीब दस दिन बाद मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर को वह और उसका पति खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। वहां पर गांव का ही एक युवक खेत में उसके पति के पास आया। दोनों ने आपस में कुछ देर बातचीत की। फिर उसके पति ने उससे कहा कि तुम घर वह कुछ देर बाद आ जाएगा। वह देर रात तक अपने पति का इंतजार करती रही। लेकिन वह घर नहीं लौटा। 22 अक्तूबर की सुबह उससे सूचना मिली कि उसके पति का शव खेत में पड़ा है। इसके बाद वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान वह बयान नहीं दे पाई। अब उस युवक की एक कॉल रिकार्डिंग मिली है। जिसमें उसने गांव के ही एक दूसरे युवक के साथ फोन पर हुई बातचीत में उसके पति के साथ कुकर्म के बाद हत्या की वारदात कुबुल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें