रोहतक। एकता कॉलोनी में सोमवार की रात सलोनी देवी (52) ने घर की सीढि़यों की ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी बात यह है कि उस समय परिवार के लोग घर में ही थे। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी।
पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात सूचना मिली कि एकता कॉलोनी में महिला ने फंदा लगा लिया है। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।
पति नाथू सिंह ने बताया कि सलोनी मानसिक तौर पर बीमार थी। अचानक उसने यह कदम उठाया है।
चार बच्चों की मां थीं सलोनी, पति लेते हैं सरकारी ठेके : परिजनों ने बताया कि सलोनी के चार बच्चे दो लड़के, दो लड़की हैं। दो बच्चों की शादी हो चुकी है। नाथू सिंह पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई जाने वाली सड़कों का ठेका लेते हैं। शिवाजी कॉलोनी थाने के कार्यकारी प्रभारी नरेश राठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्यूरो