फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जय भगवान दांगी और अन्य ने जंतर-मंतर पर देंगे धरना

Wed, 29 Oct 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
दिल्ली में धरना देने की मंजूरी लेने पहुंचे रूस गए युवाओं के परिजन फोटो परिजन
विज्ञापन
महम। मदीना निवासी जयभगवान दांगी सहित अन्य 3 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। दांगी ने बताया कि भारत से काफी लोग रूस में पढ़ाई, काम व अन्य वीजा पर गए हुए थे। उनको जबरन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में धकेला जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मदनहेड़ी गांव का सोनू रूस में पढ़ाई करन के लिए गया था। उसे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में धकेल दिया गया। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इसी तरह कई युवा काल के ग्रास में धकेले जा रहे हैं। उनको सही सलामत अपने देश में लाने के लिए वे भरसक प्रयास कर रहे हैं।
इसी कड़ी में 3 नवंबर को जंतर-मंतर पर रूस गए हुए सभी युवकों के परिजन धरना देकर सरकार से युवाओं को वापस लाने की मांग करेंगे। जंतर-मंतर पर धरना देने की मंजूरी सरकार से ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें