फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला से 1.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एफआईआर

Thu, 13 Aug 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की एक महिला से व्हाट्सएप पर थोक कपड़े का झांसा देकर 1,05,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। विकास नगर निवासी सोनिया की शिकायत पर साइबर अपराध थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोनिया ने बताया कि ब्लॉक्स प्रिंट्स नामक विक्रेता ने 3 अगस्त को व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क किया था। विक्रेता ने थोक कपड़े का ऑर्डर देने का वादा कर अग्रिम भुगतान मांगा। सोनिया ने इंडसइंड बैंक के माध्यम से तीन किस्तों में कुल 1,05,000 रुपये का भुगतान किया। 3 अगस्त को 40,000 रुपये वंदना मीणा के खाते में गए।
4 अगस्त को 25,000 रुपये भी वंदना मीणा को भेजे गए। 5 अगस्त को 40,000 रुपये गणेश चौधरी के खाते में स्थानांतरित हुए। भुगतान के बाद आरोपी ने फर्जी पार्सल की तस्वीरें भेजीं और संपर्क तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें