फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑटो से गिरकर महिला कांस्टेबल की की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। भिवानी जिले के गांव बामला निवासी पुलिस कांस्टेबल सोनिया की शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पुरानी सब्जी मंडी थाना रोहतक में तैनात थीं। रोजाना की तरह वह शुक्रवार को भी ऑटो से रोहतक ड्यूटी पर जा रही थीं।
विज्ञापन

जब वह 152 डी गोल चक्कर के पास पहुंची तो चालक ऑटो को तेज गति और लापरवाही से चलाने लगा। अचानक झटका लगने से सोनिया ऑटो से नीचे गिर गईं। गंभीर रूप से घायल सोनिया को आसपास के लोग सामान्य नागरिक अस्पताल, कलानौर लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के साथ हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें