रोहतक। पीजीआईएमएस ओपीडी में शुक्रवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल मुख्य अतिथि और निदेशक डॉ. एसके सिंघल विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की ओर से पोस्टर प्रस्तुति की गई। इसमें कैंसर की रोकथाम, शीघ्र निदान और उन्नत उपचार जैसे पहलुओं पर बात की गई। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही इलाज की ओर पहला कदम है। कैंसर से डरने की जगह लक्षणों को पहचानते हुए जल्द इलाज के लिए पहुंचना चाहिए। यहां निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि संस्थान में कैंसर इलाज में प्रयोग होने वाले सभी अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध हैं।