फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: झगड़े में बीच बचाव करने आई महिला की माैत, सिर पर लकड़ी का फट्टा लगने से गई जान

Mon, 10 Feb 2025 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

सांपला में बिहार के दरभंगा स्थित अरेला निवासी राहुल और मंटू मांझी का रविवार को आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में बीच बचाव करने राहुल की पत्नी किरण (26) आ गई। इसी दौरान मंटू ने लकड़ी के फट्टे को उसके सिर में मार दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सांपला स्थित प्रीमियम फैक्ट्री प्लाईवुड डेकोरा रोड पति और अन्य युवक के बीच हुई मारपीट में बचाव करने आई महिला की चोट लगने से मौत हो गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सांपला में बिहार के दरभंगा स्थित अरेला निवासी राहुल और मंटू मांझी का रविवार को आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में बीच बचाव करने राहुल की पत्नी किरण (26) आ गई। इसी दौरान मंटू ने लकड़ी के फट्टे को उसके सिर में मार दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर सोमवार तड़के किरण की मौत हो गई। पीड़ित पति की ओर से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें