फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला ने बहन और उसके मित्र पर मकान हड़पने का आरोप लगाया

Fri, 18 Oct 2024 09:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18सीटीके30..विजेता खिलाडिय़ों के साथ मौजूद प्राचार्या डॉ. शबनम राठी। स्रोत:काॅलेज
विज्ञापन
रोहतक। पुरानी हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान निवासी कमलजीत कौर ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में धरना दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसकी बहन और उसके मित्र ने पुलिस से मिलकर सामान बाहर फेंक दिया। साथ ही घर पर कब्जा करके उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है जबकि उक्त मकान का अदालत में केस चल रहा है और चार नवंबर को सुनवाई होनी है। पीड़िता शाम तक बैठी रहीं और फिर सिविल लाइन पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों ने आकर उनको धरने से उठा दिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आंबेडकर कॉलोनी निवासी उसकी बहन लाजवंती और उसके हिस्से में माता-पिता की पैतृक संपत्ति में से एक-एक मकान हिस्से में आया था। उसका गांव का मकान बेचकर उसे पैसा दे दिया और बहन को अपने पास रख लिया। वह किसी काम से पांच दिन के लिए सितंबर में बाहर गई थी। उसी दौरान उसकी बहन ने एक अन्य पुरुष मित्र व पुलिस के साथ मिलकर मकान से सामान बाहर फेंक दिया। जबकि इससे पहले ही मकान को गलत तरीके से बेचकर दूसरे व्यक्ति को मकान में घुसा दिया है। यह पूरी साजिश पुलिस के साथ मिलकर उसकी बहन ने रची थी। पिछले सवा महीने से पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन शुक्रवार को वह लघु सचिवालय में जाकर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें