सांपला थाना क्षेत्र में फ र्जी तरीके से एसिड तैयार करने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओें में केस दर्ज किया है। आरोपियों पर सरकारी एजेंसी से धोखाधड़ी कर बगैर अनुमति एसिड तैयार करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, एफ र्म होरो लिमिटेड के एसिस्टेंट कमिश्नर ने शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में कमिश्नर ने बताया कि गौरव फ ार्मा लिमिटेड के एमडी कृष्ण कुमार अरोड़ा और सांपला निवासी गौरव अरोड़ा ने सरकारी एजेंसी के साथ धोखाधड़ी की है।
दोनों ने सांपला क्षेत्र में एसिड कंपनी शुरू की थी। बाद में राजस्व विभाग की अनुमति या कंपनी को सूचना दिए बगैर इन्होंने एसिड तैयार करना शुरू कर दिया। यह गैरकानूनी है। ऐसे में पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।