फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिना अंडरपास 3500 लोगों की 30 साल पुरानी कॉलोनी को रास्ता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। कलानौर कस्बे के वार्ड नंबर-1 के नजदीक रेलवे लाइन का नवीनीकरण कर रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण किया गया है। मंगलवार को रेलवे बिकानेर के उच्च अधिकारियों ने दिनभर निरीक्षण किया। करीब 15 किलोमीटर का डबल ट्रैक डोभ-भाली से कलानौर रेलवे स्टेशन तक तैयार कर दिया गया है जिन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं प्लेटफॉर्म 1 से 2 पर जाने के लिए फुटब्रिज यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। यह कलानौर व आस पड़ोस के गांवों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दूसरी तरफ यह उपलब्धि 3500 की आबादी और दो गांवों के लिए समस्या भी लेकर आई है।
दरअसल, 3500 आबादी की करीब 30 साल पुरानी रिहायशी कॉलोनी शहर से रेलवे स्टेशन के लिए सुरक्षित व सीधी कनेक्टिविटी से वंचित है। अंडरपास की मांग वर्षों से उठाई जा रही है लेकिन प्रशासन और रेलवे की उदासीनता के चलते समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक कॉलोनी और शहर के बीच ऐसी दीवार बन चुका है जिसे पार करना हर दिन जान जोखिम में डालने जैसा है। वार्डवासियों के लिए स्कूल, अस्पताल, बाजार, अनाज मंडी और सरकारी कार्यालय तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं। अंडरपास बनते ही न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि हादसों पर भी रोक लगेगी लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीर नहीं दिख रहे।
वार्ड निवासी मनफूल, ब्रह्मानंद, बिजेंद्र, पुरुषोत्तम, रामफल, रोशन, अनिल, नरेंद्र, सुरेंद्र, कविता, सुमन पिंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से अंडरपास निर्माण को लेकर सार्वजनिक रूप से सहमति जताई जा चुकी है। वर्षों बीतने पर भी न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही किसी विभाग ने जिम्मेदारी तय की।
न टेंडर जारी हुआ, न समय सीमा तय की गई। रेलवे ट्रैक पर पहले भी कई बार हादसे होते-होते बचे हैं। इसके बावजूद न तो रेलवे ने सुरक्षा उपाय बढ़ाए हैं और न ही जिला प्रशासन ने ठोस पहल की है।

मंगलवार को प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन

मंगलवार को रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां सैकड़ों वार्ड नंबर एक के निवासियों ने नारेबाजी कर रास्ता रोक लिया व विरोध जताया। वहीं अधिकारी अपना काम पूरा कर आगे बढ़ गए। वार्ड एक के पार्षद सन्नी उर्फ सनिया ने कहा कि केंद्रीय रेलवे मंत्री, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर रेलवे अंडरपास की समस्या रखेंगे।


कलानौर से भाली तक का दोहरीकरण हो रहा है। सेफ्टी की जांच के लिए 15 किलोमीटर ट्रैक का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही गाड़ियां ट्रैक पर दौड़ सकेंगी। काॅलोनी के लोगों की मांग उच्च अधिकारियों व सरकार तक पहुंचाई जाएगी। -गौरव गोविल, डीआरएम, रेलवे बिकानेर डिवीजन।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें