फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रैंकिंग सुधार के लिए नगरपालिका का स्वच्छता अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। होली पर्व के बाद कस्बे का 2025 का स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होगा। स्वच्छता कार्य का सर्व करने के लिए केंद्र से टीम आएगी। मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में टीम के आने की उम्मीद है। यह टीम पालिका द्वारा कस्बे में कराए गए विकास कार्यों व स्वच्छता की जांच करेगी व लोगों से राय लेगी।
रैंकिंग सुधार के लिए नगरपालिका ने अभियान तेज कर दिया है। इलाके की स्वच्छता को लेकर नपा के नंबर कट सकते हैं। कस्बे में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने की अभी तक कोई खास व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

वहीं कचरे का ठोस निपटान भी नहीं हो पाया है। कस्बे में निकलने वाले कचरे को नेशनल हाईवे नंबर 9 के साथ लगते फायरब्रिगेड कार्यालय के पास खुले में डाला जा रहा है।
नगरपालिका सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि डोर टू डोर कचरा उठाया जा रहा है। 2025 के लिए मार्च में सर्वे होना है। नगरपालिका द्वारा अब सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया हुआ है। 2024 में नगरपालिका की रैंक करीब 300 थी।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगी जांच
कस्बे की सफाई, शौचालयों की व्यवस्था, स्कूलों में सफाई व्यवस्था, कचरे का निपटान कैसे किया जाता है। पानी निकासी, पीने के पानी, ट्रीट प्लांट की व्यवस्था, कचरा कलेक्शन, औद्योगिक क्षेत्र व व्यवसायिक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था कैसी है आदि बिंदुओं की जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें