फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 को

Sun, 27 Oct 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला खेल अधिकारी झज्जर ललिता मलिक ने बताया है कि खेल विभाग हरियाणा पंचकुला की ओर से राज्यस्तरीय खेल एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष) सीनियर वर्ग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन करवाया जाना है। खेल प्रतियोगिता के लिए जिला झज्जर के खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर चयन होगा। यह खेल प्रतियोगिता 28 अक्तूबर सुबह 7ः30 बजे राजीव गांधी खेल परिसर, खरहर में आयोजित की जाएगी। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ जन्मतिथि की प्रमाणिकता के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र व पासपोर्ट, इनमें से कोई दो दस्तावेज, दो फोटो तथा परिवार पहचान पत्र की प्रति अवश्य लेकर आएं। ट्रायल के लिए सभी खिलाड़ी अपना खेल सामान स्वयं लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें