रोहतक। नवनियुक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जिले के उच्च अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं, स्वच्छता व समाधान शिविरों के बारे में जानकारी ली।
उपायुक्त ने कहा कि जिले के विकास, स्वच्छता गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना, सरकार की सभी योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन तथा नागरिकों की शिकायतों को तत्परता के साथ निपटाना उनकी प्राथमिकता में है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संबंधित क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर देश-प्रदेश के विकास में हरसंभव योगदान दें। डीसी ने अधिकारियों के साथ मिलकर विकास की गति को बढ़ाने व जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।
जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मिलकर कार्य करें। हर क्षेत्र में जिले को आगे बढ़ाएं। प्रशासनिक उच्च अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें भी दीं।