फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हुए भ्रष्टाचार की लिस्ट लेकर राज्यपाल से मिलेंगे : दीपेंद्र

विज्ञापन
19...पूर्व मंत्री सुभाष बतरा की माता स्व. शांति देवी की 100वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि व प्
विज्ञापन
रोहतक। सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि भाजपा यंत्र, तंत्र व षड्यंत्र के सहारे सत्ता में पहुंचती है। यह बात सभी को पता चल चुकी है। भाजपा चुनाव प्रभावित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है। प्रदेश में खुलकर घोटाला राज चल रहा है। इन घोटालों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। रोहतक में हुए भ्रष्टाचार की लिस्ट लेकर राज्यपाल से मिलेंगे।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित पूर्व मंत्री सुभाष बतरा के घर उनकी मां शांति देवी बतरा की 100वीं जयंती पर हुई श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा में शामिल होने बाद कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा रोहतक में जनमत व जनभावना को रोकने के लिए षड्यंत्र रच रही थी। इसे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी स्वीकार किया। उनके बयान से साबित हो गया है कि भाजपा को सत्ता में बैठाने में छोटी पार्टियों की भूमिका रहती है। जनता कष्ट के दिन काट रही है। भाजपा नेता अरावली व कॉलोनी काट रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अमृत योजना में 300 करोड़ का घोटाला हुआ। इसे खुद सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जोर-शोर से उठाया था। इसकी जांच के लिए सीबीआई आई न ईडी। सिटी थाना भूमि घोटाला, आईएमटी चौक के पास भूमि घोटाला, अवैध कॉलोनी घोटाला हो रहा है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, विधायक बीबी बतरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक बलराम दांगी, विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व विधायक संत कुमार, चक्रवर्ती शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवान रंगा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें