फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक रॉयल्स ने संदीप नरवाल को कप्तान नियुक्त किया

विज्ञापन
14...संदीप नरवाल, टीम कप्तान, रोहतक रॉयल्स।
विज्ञापन
रोहतक। कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) में रोहतक शहर का प्रतिनिधित्व करने वाली रोहतक रॉयल्स ने अनुभवी ऑलराउंडर संदीप नरवाल को टीम का कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की है। मुख्य कोच सुरेंद्र नाडा ने कहा भारतीय कबड्डी के सबसे सम्मानित और प्रतिष्ठित खिलाड़ी संदीप नरवाल अपने साथ अपार अनुभव और नेतृत्व क्षमता लेकर आते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संदीप नरवाल को 2021 में अर्जुन पुरस्कार और भीम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने मात्र आठ वर्ष की आयु में कबड्डी खेलना शुरू किया। इनमें 2016 कबड्डी विश्व कप, 2017 एशियाई कबड्डी चैंयनशिप, 2018 दुबई कबड्डी मास्टर्स और 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक, साथ ही 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक शामिल हैं।
वहीं संदीप नरवाल ने कहा कि रोहतक की कबड्डी विरासत बेहद समृद्ध है और रॉयल्स की कप्तानी करना मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा ध्यान एक निडर और अनुशासित यूनिट बनाने पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें