फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 प्रतिशत युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाएंगे : डॉ. अशोक तंवर

विज्ञापन
सलारा मोहल्ला में आयोजित जनसभा में संबो​धित करते आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक
विज्ञापन
रोहतक। देश आजाद होने के बाद डॉ. भीम राव आंबेडकर ने कानून और संविधान में सबको एक सम्मान दर्जा दिया। लेकिन अभी भी वो समानता बोलने में है, जमीन पर लागू नहीं हुई है। जल्द ही 65 प्रतिशत युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा। यह बात सलारा मोहल्ला में आयोजित जनसभा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कही।
विज्ञापन

तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास प्रदेश के लिए बहुत अच्छा प्लान है कि किस प्रकार बेहतर शिक्षा गांव में बच्चों तक पहुंचा सकें और प्रदेश के 65 प्रतिशत युवाओं को शिक्षा के माध्यम से कैसे सशक्त बना सकें। इसी से बेरोजगारी दूर होगी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त दी, अच्छे स्कूल-कॉलेज बनवाए। सरकारी स्कूलों के बच्चे नीट पास कर रहे हैं। जल्द ही आम आदमी पार्टी के ब्लॉक स्तर और गांव स्तर के संगठन का ऐलान किया जाएगा। उसके बाद प्रदेश के एक-एक गांव तक आम आदमी पार्टी की नीतियों को ले जाया जाएगा। कांग्रेस और बीजेपी एक सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस पंजाब और दिल्ली में पहले ही निपट चुकी है। अब की बार प्रदेश की जनता बीजेपी और कांग्रेस की आपसी मिलीभगत तोड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें