फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश -आंधी से 30 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली गुल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रविवार सुबह के समय तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से अलग अलग फीडर के बंद होने से 30 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली गुल रही। यही हाल ग्रामीण इलाके में रहा। भालौठ 33 केवी फीडर बंद होने से ग्रामीण इलाके के लोगों को भी बिजली बाधित रहने से परेशानी झेलनी पड़ी। निगम के कंट्रोल रूम में 300 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन

33केवी भालौठ, हाउसिंग बोर्ड फीडर, 33केवी ओपीएच, माता दरवाजा फीडर सब डिविजन 2 का फीडर बारिश व तेज आंधी आने से पहले ही बंद हो गए थे। जिसके चलते सभी फीडर एक से दो घंटे तो कहीं 12 घंटे तक बंद रहे। शहर के हाउसिंग बोर्ड, जवाहर नगर, झंग कॉलोनी, बाबरा मोहल्ला, सेक्टर 1,2,3,4 ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लाढ़ोत रोड, प्रेम नगर, आजादगढ़, प्रीत विहार, जनता कॉलोनी, बोहर गांव, बलियाणा, आईएमटी समेत अन्य इलाके में बिजली बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं बारिश के दौरान लाइट जाने के बाद बिजली निगम के कंट्रोल रूम में 300 से ज्यादा शिकायतें ऑनलाइन व ऑफलाइन दर्ज की गईं। जिनमें से कुछ का समाधान कर दिया गया और कुछ का एक से दो घंटे बाद व बारिश थमने के बाद समाधान करवाया गया।
कंट्रोल रूम में हर दो मिनट बाद हो रही थी शिकायत दर्ज
बिजली निगम के कंट्रोल रूम में हर दो मिनट के बाद उपभोक्ता अपनी शिकायत ऑनलाइन व ऑफलाइन दर्ज करवा रहे थे। जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत फीडर की पीवीसी जलने, तार टूटने व फ्यूज उड़ने से संबंधित रही है। कुछ जगहों पर रात से ही लाइट न होने के कारण बारिश थमने के बाद तक भी समाधान नहीं हो पाया था। ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी लोगों का समय पर समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जगहों पर तार टूटने, फ्यूज उड़ने व अन्य दिक्कतों के कारण सप्लाई को बंद करना पड़ता है। ताकि आमजन को किसी तरह का कोई नुकसान न झेलना पड़े।
मनिन्दर सिंह, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें