फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में 18 नवंबर से लगेगा तीन दिवसीय पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विवेकानंद पुस्तकालय की ओर से 18 से 20 नवंबर तक नौवां एमडीयू पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। पुस्तक मेले का आयोजन रीडिंग हॉल के भू-तल पर किया जाएगा। इसके चलते रीडिंग हॉल को 16 से 21 नवंबर तक पढ़ाई के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

विश्वविद्यालय लाइब्रेरियन डॉ सतीश कुमार मलिक ने बताया कि पुस्तक मेले की तैयारियों और आयोजन के चलते विद्यार्थियों को छह दिनों तक रीडिंग हॉल में बैठकर पढ़ने की सुविधा नहीं मिल पाएगी। ऐसे में पुस्तकालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को रीडिंग हॉल से अपनी किताबें, थैले, अध्ययन सामग्री और अन्य निजी सामान हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को 16 नवंबर से पहले अपना सामान ले जाने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर वहां छूटा हुआ सामान पुस्तकालय के भंडार में जमा करवा दिया जाएगा। विवि में आयोजित होने वाले इस पुस्तक मेले में विद्यार्थियों को विभिन्न पुस्तकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। हालांकि, प्रतियोगी परीक्षाओं और नियमित पढ़ाई की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को रीडिंग हॉल बंद रहने के कारण विवेकानंद पुस्तकालय में वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें