फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने रखी शर्त, माता-पिता व बहनों को चुन ले या मुझे, जब पत्नी को चुना तो चली गई मायके, पति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
गगन का फाइल फोटो
विज्ञापन
कलानौर के वार्ड नंबर छह के एक दुकानदार ने किराये के मकान में दो दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले चार पेज के लिखे कथित सुसाइड नोट में 29 वर्षीय गगन ने अपनी पत्नी, सास, ससुर, साले व साली पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आगे लिखा है कि पहले तो पत्नी ने शर्त रख दी कि माता-पिता व बहनों को चुन ले या मुझे। जब पत्नी को चुना तो वह मायके चली गई। बीमार होने के बावजूद नहीं आई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलानौर के वार्ड नंबर 6 निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा हैं। सभी शादीशुदा हैं। उसके बेटे गगन ने कलानौर में ही जरनल स्टोर खोला था। गगन की 2021 में रोहतक की इंदिरा कॉलोनी में दूसरी शादी हुई थी। शादी के बाद से बहू और उसके मायके वाले उसके बेटे को परेशान करने लगे। इससे परेशान होकर बेटा शादी के पांच माह बाद ही मकान के ऊपर के हिस्से में उससे अलग रहने लगा। करीब एक साल से वह किराये के मकान में रह रहा था। वह बताता था कि उसकी पत्नी व ससुराल वाले उसे बहुत परेशान कर रहे हैं। कहते हैं कि अपना मकान खरीद लो। बार-बार पैसे मांग रहे हैं। इतना ही नहीं, रक्षाबंधन से उसकी बहू ने बेटे गगन के साथ झगड़ा करके मायके चली गई।
गगन के पिता ने कहा कि 14 अगस्त को बेटे ने अपनी मां नीलम के पास फोन किया कि वह बीमार है। इसके चलते वह बेटे से मिलने उसके किराये के मकान पर गई तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। पड़ोस के एक युवक ने ताला तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो गगन पंखे से चुन्नी बांधकर फंदे पर लटका मिला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने यह कदम अपनी पत्नी, सास, ससुर व साले व साली से तंग आकर उठाया है। इस संबंध में वह सुसाइड नोट भी छोड़ गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चार पेज के सुसाइड नोट की लिखाई मिलान के लिए लैब में भेजा रहा है। साथ ही मृतक की पत्नी, सास, ससुर, साले व साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -एएसआई निकेश, प्रभारी कलानौर सिटी पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें