फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने 10 लाख लेकर नहीं करवाई रजिस्ट्री, हार्डवेयर व्यापारी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले हार्डवेयर व्यापारी ने स्वतंत्रता दिवस पर फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले 35 सेकेंड की वीडियो क्लिप अपने बेटे के वाट्सअप नंबर पर भेजी, जिसमें दुकानदार राजेश कह रहे हैं कि उसने यह कदम जेई की वजह से उठाया है। साथ ही पुलिस को दो पेज का कथित सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलानौर निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सिलाई की दुकान है और उसके पति राजेश ने हार्डवेयर की दुकान खोली हुई थी। उसके पति कई दिनों से परेशान चल रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि जेई से उसने इस दुकान का सौदा 12 लाख रुपये में किया था। इसके लिए जेई ने 10 लाख 15 हजार रुपये ले लिए। लेकिन अभी तक दुकान की रजिस्ट्री नाम नहीं करवा रहा है। न ही पैसे लौटा रहा है। जब वह जाता है तो उसे धमकाता है। लेनदेन का विवरण डायरी के पेज नंबर 88 पर लिखा हुआ है। इसी परेशानी के चलते 15 अगस्त को उसके पति ने दुकान के अंदर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसके पति ने दो पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। साथ ही एक वीडियो क्लिप भी उसके मोबाइल पर भेजी हुई है।
आज मेरा जन्मदिन, मरण दिन
पुलिस को जांच में 35 सेकेंड की वीडियो क्लिप मिली है, जिसे पैन ड्राइव में मृतक की पत्नी ने जांच अधिकारी को सौंपा है। इसमें दुकानदार कह रहा है मुझे आखिरी बार देख लो, मैं जाऊं सू। आज मेरा जन्मदिन नहीं, बल्कि मरण दिन सै। यू जेई, कुलदीप जेई मेरे 10 लाख रुपये खा गया। इसने दुकान का सौदा किया था 12 लाख में। 10 लाख से ज्यादा दे चुका हूं। अब पैसे वापस देता नहीं, न ही जगह दे रहा।
विज्ञापन

वीडियो क्लिप व दो पेज के सुसाइड नोट को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। -एएसआई निकेश कुमार, प्रभारी कलानौर सिटी पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें