फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेहततर सेल्फी अपलोड करने वाले को मिलेगा पुरस्कार

Sat, 04 May 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्कूली विद्यार्थियों को जोड़ा गया है। मतदान के बाद फोटो अपलोड करने पर ड्रा के माध्यम से विजेता को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस पहल के तहत विद्यार्थियों द्वारा इस बार अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और मतदान के दिन वोट करने के बाद परिवार के मतदाताओं की उंगली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी अपलोड करनी होगी। जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमश: 10 हजार रुपये, 5 हजार रुपये और ढाई हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इस पहल के तहत जिले के जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को भी 25 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। सेल्फी अपलोड करने के लिए पोर्टल पर एक लिंक विकसित किया गया है, जोकि मतदान के दिन यानी 25 मई को खुलेगा। प्रात: 7 बजे से मतदान के साथ ही सेल्फी अपलोड करने का लिंक स्कूली बच्चों के लिए खुल जाएगा और रात्रि 8 बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना है बल्कि स्कूली बच्चे, जो भावी मतदाता बनेंगे, उन्हें अभी से मतदान अधिकारों के प्रति सजग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें