रोहतक। कोर्ट परिसर के नजदीक एसबीआई की मुख्य ब्रांच में पैसे निकलवाकर पासबुक पूरी करवा रहे घिलौड़ कलां के युवक का थैला काटकर किसी ने 1 लाख की नकदी निकाल ली। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक घिलौड़ कलां निवासी महेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह एसबीआई की मुख्य ब्रांच में पहुंचा। बैंक से एक लाख रुपये निकलवाए। राशि थैले में डाल ली। इसके बाद पासबुक को पूरी कराने के लिए लाइन में लग गया। उसी समय किसी ने थैले को किसी ब्लेड या चाकू से काटकर एक लाख रुपये निकाल लिए। पासबुक पूरी कराने के बाद थैला देखा तो साइड से कटा मिला। उसमें से राशि गायब थी।