झज्जर। पांच अक्तूबर को हुए मतदान के बाद से प्रत्याशियों के लिए दिन और रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। कोई परिवार तो कोई कार्यकर्ताओं के साथ समय बीता रहा है। सोमवार की रात प्रत्याशियों के लिए कयामत की रात रही। हर कोई जीत-हार को लेकर गुणा-भाग में लगे रहे।
झज्जर विस की बात करें तो यहां पर भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। वहीं, बेरी में भी कांग्रेस-भाजपा के बीच मुकाबला है। यहां पर निर्दलीय वोट काट सकते हैं। बादली में त्रिकोणीय मुकाबला है, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच है। बहादुरगढ़ की बात करें तो यहां पर कांग्रेस-भाजपा के अलावा निर्दलीय भी बाजी पलट सकते हैं।
मंगलवार को सभी 42 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम से बाहर निकल आएगा। सुबह 8 बजे मतगणना का काम शुरू होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती होगी, जो लगभग आधे घंटे तक चलेगी। उसके बाद लगभग साढ़े 8 बजे ईवीएम से वोटों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा। पहले राउंड का रुझान लगभग साढ़े 9 बजे मिलने की उम्मीद है और दोपहर लगभग एक बजे तक जिले को नए विधायक मिल जाएंगे।
जिले की चारों विधानसभा झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली के मतों की गणना का काम राजकीय नेहरू कॉलेज में किया गया है। बहादुरगढ़ विस क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं, जबकि झज्जर, बादली और बेरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए 10-10 टेबल लगाई गई हैं। एक-एक टेबल रिजर्व भी की गई है।
बहादुरगढ़ की 17, बादली 20, झज्जर और बेरी की 19-19 राउंड में मतगणना पूरी होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में सभी चार विधानसभा के लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल होंगे। छ