झज्जर। विधानसभा चुनाव की मतगणना को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। मंगलवार को झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। बहादुरगढ़ जाने वाले वाहनों को केमलगढ़ मोड से डायवर्ट कर दिया गया है। किसी वाहन को नेहरू कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
इसी प्रकार से बहादुरगढ़ से झज्जर आने वाले वाहनों को राशनवाला चौक से डायवर्ट कर दिया गया है। इस दौरान बहुतकनीकी संस्थान से कमलगढ़ मोड तक किसी भी वाहन को रोड पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
भारी वाहन झज्जर से बहादुरगढ़ जाते समय सांपला या बादली होते हुए बहादुरगढ़ जाएंगे। वैसे ही बहादुरगढ़ से झज्जर आने वाले वाहन इन्हीं रास्तों का प्रयोग करेंगे या फिर बहादुरगढ़ से झज्जर आने के लिए डाबोदा चौक से छारा, मांडोठी दुजाना होते हुए झज्जर आएंगे। केवल एंबुलेंस को आने जाने का रास्ता दिया जाएगा। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शशांक कुमार सावन ने प्रशासनिक अधिकारी के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एसीपी स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।त