फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले में कहीं हुई बारिश तो कोई क्षेत्र रह गया खाली

Mon, 06 Jul 2026 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में रविवार को सुबह से छाए बादल करीब साढ़े 12 बजे शहर के कुछ हिस्से में बरसे और कुछ हिस्से को छोड़ दिया। जिले में बादल छाने के साथ ही सुबह से उमसभरी गर्मी रही। जिन क्षेत्रों में बारिश हुई वहां पर जलभराव की स्थिति बनी रही। सांपला में 5 एमएम तो रोहतक, महम, कलानौर व लाखनमाजरा में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। छह से 11 जुलाई तक जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जिले मेें 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 83 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें