फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप के भाजपा में आने के बाद कहां गया काला धन : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा दस साल बाद अपने काम बताकर चुनावी रण में आए। ये बताएं बुलेट ट्रेन कहां से चल रही है। किसानों का आय दो गुना करने, खिलाड़ियों के सम्मान, एमएसपी गारंटी का वादा कहां है। देश में दो करोड़ नौकरियां कहां हैं। कुलदीप बिश्नोई का काला धन भाजपा के आने के बाद विदेश आया या नहीं। यह बात राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने टैगोर सभागार में ब्राह्मण समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शाामिल हुए।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना का स्टैंड लिया है। जनसंख्या के आधार पर जनगणना हो और हर वर्ग को जनसंख्या के आधार पर उनका अधिकार मिले। दिल्ली में आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई व अन्य जांच एजेंसियों का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। यह सरकारी कार्यशैली का हिस्सा है। विपक्ष की आवाज मुखर होकर सामने आने पर उसे निशाने पर लिया जाता है। ब्राह्मण समाज के इस सम्मान समारोह प्रदेश में मील का पत्थर साबित होगा। यह ब्राह्मण समाज का कार्यक्रम है। समाज अपने कार्यक्रम करता रहता है। कांग्रेस 36 बिरादरी की पार्टी है। इसमें हर समाज का अपना महत्व है। ब्राह्मण समाज हमेशा समाज का अग्रणी रहा है। समाज व राजनीतिक दिशा देने वाले पूजनीय समाज के रूप में इसे जाना जाता है। चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस बढ़ रही है। समारोह के अध्यक्ष एवं बादली विधायक कुलदीप वत्स ने भी विचार रखे।
इस मौके पर विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादयान, विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक संत कुमार, विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें