फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मकान तोड़ने से रोका तो डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरावड़ गांव में एक व्यक्ति ने अपना मकान तोड़ने से रोका तो एक युवक ने डंडे मारकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने पीड़ित जीत सिंह को बेहोशी की हालत में अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जीत सिंह ने बताया कि पड़ोसी राकेश अपना मकान बना रहा है। मकान बनाने को लेकर उसके साथ दो-तीन बार कहासुनी हो चुकी है। उसने राकेश से कहा कि उसके मकान की दीवार में तोड़फोड़ न करें, लेकिन राकेश ने एक नहीं सुनी। उसके पिता को भी कहा तो उसने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उल्टा उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। उसके बाद राकेश ने डंडा से उसके सिर में चोट मार दी। इसके बाद वह बेहोश हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर आए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें