फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में घाटा हुआ तो तीन लाख के जेवरात छिपाकर बनाई लूट की फर्जी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाली आनंदपुर की महिला ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में घाटा होने पर 3 लाख के जेवरात लूटने की फर्जी कहानी बनाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ झूठी शिकायत देने की शिकायत अदालत में दर्ज कराई है। साथ ही 2024 में अब तक पुलिस झूठी शिकायत के 13 केस पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि 29 जुलाई को भाली आनंदपुर की महिला मधु ने शिकायत दी कि उसका पति खेत में गया हुआ था, जबकि ससुर बाहर कमरे में बैठा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके पति के नाम से पार्सल आया। पार्सल देने आए युवकों ने उससे रिसीविंग मांगी। साथ ही कहा कि उनको पानी भी पीना है। वह पानी लेने अंदर गई तो युवकों ने अंदर आकर गेट बंद कर दिया। इसके बाद युवकों ने चॉबी मांगी तो उसने दूर फेंक दी। इससे नाराज युवकों ने मधु का मंगलसुत्र झपट लिया और उसे रसोई में बंद कर दिया। जब उसका पति वापस आया तो उसे रसोई से बाहर निकाला। जांच की तो युवक घर के अंदर रखे 3 लाख के जेवरात भी ले गए थे।

घर में छिपा दिए थे जेवरात, पुलिस ने किए बरामद
पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की तो मधु के बयानों एकरूपता नहीं दिखी। घर के आसपास पूछताछ की, किसी ने यह नहीं बताया कि दो युवक आते दिखाई दिए थे। गहराई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करती है। घाटा होने के कारण लूट की फर्जी कहानी बनाई। इसके लिए घर में रखे गहने खुद ही निकाल कर दूसरी जगह छुपा दिए।
विज्ञापन



साल 2024 मे अब तक झूठी शिकायत देने के 13 केस पकड़ में आ चुकी हैं। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अदालत में दी जा चुकी है। कोई भी व्यक्ति पुलिस को झूठी सूचना न दे। झूठी सूचना से पुलिस का कीमती समय बर्बाद होता है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठा रही है।
विज्ञापन

हिमांशु गर्ग, एसपी रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें