फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पैसे के लेनदेन को लेकर महम में फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल

Mon, 05 Aug 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम।
विज्ञापन

वार्ड दो में रात करीब 10 बजे पैसे के लेनदेन के चलते सात-आठ युवकों ने एक युवक पर पांच-छह राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में दीपक तो बच गया, लेकिन उसके दोस्त रिेंकू के बाजू में गोली लग गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस को रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि महम के वार्ड नंबर दो में झगड़ा हुआ है। इसमें एक युवक को गोली लगी है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अस्पताल में जाकर घायल युवक रिंकू के बयान दर्ज किए। दीपक ने पुलिस को बताया कि तीन युवक बाइक पर उससेे एक हजार रुपये मांगने आए थे। उसने कहा कि अभी वह पिता बना है। बाद में पैसे दे देगा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। आराेप है कि सात-आठ युवकों ने मारपीट और फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वह भागकर पड़ोसी के मकान में घुस गया, लेकिन गोली लगने से उसका दोस्त रिंकू घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे के लेनदेन के चलते रात करीब 10 बजे महम के वार्ड नंबर दो में फायरिंग हुई है। इसमें वह युवक को बच गया, जिस पर गोली चलाई गई लेकिन दूसरा युवक घायल है। उसका मेडिकल करवाकर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सतपाल सिंह, प्रभारी थाना महम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें