फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पड़ा कमजोर तो डराने लगा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू तो कमजोर पड़ने लगा है, लेकिन कोरोना डराने लगा है। जिले में कुछ दिनों से डेंगू के केस सामने नहीं आ रहे हैं। वहीं कोेरोना ने पिछले तीन दिन में चार लोगों को संक्रमित कर फिर से अपना खौफ दिखाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर छह पहुंच गई है। जिले में शनिवार को सामने आए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान पीजीआई की महिला डॉक्टर के रूप में हुई है। मरीजों की बढ़ती संख्या ने महामारी की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक और कोरोना की तीसरी लहर मिलकर फिर कोहराम मचा सकती है। बदलते मौसम में बढ़ते संक्रमण के केस भी कुछ यहीं बयां कर रहे हैं। ऐसे में महामारी को लेकर हमारी लापरवाही व बगैर मास्क घर से निकलने की आदत भारी पड़ सकती है। जिले में पिछले तीन दिनों में सामने आए कोरोना संक्रमण के चार मामले भी इसी ओर संकेत करते हैं। इनमें से तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं। यह परिवार पंजाब में रिश्तेदार के घर हुए समारोह से लौटा था। परिवार के चौथे सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है। इसके अलावा सेक्टर एक में रहने वाली पीजीआई की एक महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को इस केस के मिलने की सूचना के बाद विभाग अलर्ट हो गया है। इसके चलते कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जा रहा है। चिकित्सक को इलाज करते समय किसी मरीज से संक्रमण मिलने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस केस ने महामारी की तीसरी लहर के खतरे के प्रति सचेत करने का संकेत भी दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड नियमों को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता जताई है। इसमें मास्क लगाना, हाथ धोना, सेनिटाइजर प्रयोग करना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना शामिल है। इन नियमों का उल्लंघन महामारी को निमंत्रण देने वाला साबित हो सकता है।
386 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार
कोरोना के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्कैनिंग तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को 1001 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि 386 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में संक्रमण दर 4.40 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.71 प्रतिशत है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए आने लगे लोग
कोरोना के बढ़ते केस व ओमिक्रॉन के बाद तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए लोग एक बार फिर टीकाकरण की ओर आकर्षित हुए हैं। पहली डोज लगाने के बाद बेफिक्र हुए लोग अब खुद अस्पताल जाकर दूसरी डोज लगवाने लगे हैं। विभाग भी लोगों को स्वास्थ्य लाभ व सुरक्षा चक्र मुहैया के लिए टीकाकरण शिविर लगा रहा है। इसके तहत शनिवार को 86 लोगों को पहली व 341 को दूसरी डोज लगाई गई।
मास्क न लगाने पर पुलिस ने किए चालान
कोरोना को लकर प्रशासन भी सतर्क हो चला है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों के चालान किए। शहर के डी-पार्क पर मॉडल टाउन पुलिस चौकी की टीम ने लोगों को महामारी से आगाह करते हुए मास्क न लगाने पर उनके चालान किए।
जिले में डेंगू के 464 केस मिले
जिले में डेंगू के इस वर्ष 464 केस दर्ज किए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के 261 व ग्रामीण क्षेत्र के 263 केस हैं। डेंगू के पिछले कुछ दिनों से केस सामने नहीं आए हैं। मलेरिया केस अब तक शून्य हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा था। जिले में लार्वा मिलने पर विभाग 5576 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। इनमें से 100 नोटिस नगर निगम व 44 नोटिस सीएचसी महम ने जारी किए हैं।
वर्जन:
डेंगू का प्रकोप थम गया है। अब डेंगू पीड़ित केस नहीं आ रहे हैं। मौसम के बदलाव के चलते कोरोना सक्रिय होने लगा है। शनिवार को एक नया संक्रमित केस सामने आया है। इसलिए सतर्क रहने व सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। यही हमें महामारी से सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अनुपमा मित्तल, उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी, कोरोना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें