तीन हजार क्विंटल गेहूं खराब होने का अनुमान
गेहूं खरीद व उठान के समय दो से तीन बार हुई बरसात से मंडियों में फसल का काफी नुकसान हुआ है। रोहतक, काहनौर व सांपला अनाज मंडी में ही करीब 3000 क्विंटल गेहूं खराब होने का अनुमान है। गेहूं से उठती दुर्गंध इसकी बर्बादी का प्रमाण है। फिलहाल आढ़ती इस काले व सड़े हुए गेहूं की सफाई करा कर उन्हें कट्टों में भरने में व्यस्त हैं। श्रमिकों का कहना है कि यह रोहतक की मंडी में काहनौर मंडी का भी खराब गेहूं यहां लाकर सुखाया जा रहा है। सांपला में भी रविवार को श्रमिक बुल्डोजर के जरिए गेहूं सुखाते नजर आए।