फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 14 एकड़ में गेहूं की फसल जली, मुआवजे की मांग

Fri, 26 Apr 2024 05:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। इस्माईला गांव में गुरुवार के दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग तेजी से फैली और करीब 14 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस्माईला -चुलियाना मार्ग के साथ कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। किसानों का कहना है कि खेतों के ऊपर से बिजली की तार गुजरी हुई है। शार्ट सर्किट होने की वजह से फसल में आग लगी। पक्की फसल होने और हवा चलने के कारण आग तेजी से फैली । एक के बाद एक करीब 14 एकड़ फसल अपनी चपेट में ले ली। कुछ किसानों के फांस भी जल गए। किसानों ने आग को फैलने से रोकने के लिए ट्रैक्टर हेरो से फसल पलटने का प्रयास किया। इसके अलावा हरे पेड़ों की टहनियों से आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। जब आग काबू नहीं हो पाई तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब आधा घंटे बाद गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
किसानों ने बताया कि जब तक फायर ब्रिगेड मौके पहुंची तब तक कई एकड़ की फसल जल चुकी थी। तैयार फसल को राख होते देख कर किसानों की आंखों से आंसू बहने लगे। हादसे में अनूप सिंह, लीला, चिंतामणि, जीते दिनेश कुमार, आनंद, दिलबाग, टेकराम , जयपाल आदि किसानों की फसल व फांस आग की भेंट चढ़ गई। इस्माईला -9 बी के विकास खत्री ने सरकार से किसने की जली फसल का निरीक्षण कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। इससे पहले अधिक पानी की वजह से उनकी धान की फसल भी बर्बाद हो गई थी। अगर उन्हें आर्थिक लाभ नहीं दिया गया तो परिवार कर्ज में डूब जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें