फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ये कैसा समाधान...सुबह पानी नहीं आया, शाम को मिला दूषित

Wed, 20 Aug 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सुभाष नगर में सप्लाई हुआ दू​षित पानी।स्रोत : पाठक
विज्ञापन
रोहतक। घरों में दूषित पेयजल सप्लाई करने की समस्या हल नहीं हो रही है। कॉलोनियों में दूषित पानी की समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार को सुबह पानी नहीं आया तो शाम को बदबूदार दूषित पानी सप्लाई किया गया। अधिकारियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि विभाग के कर्मचारी फॉल्ट ढूंढ कर शिकायतों का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की दर्जनों कॉलोनियों में दूषित जलापूर्ति हो रही है। प्रेम नगर कॉलोनी निवासी जगदीश चंद्र ने बताया कि काफी दिनों से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है जिसका समाधान नहीं हो रहा है। सुभाष नगर निवासी हंसराज ने बताया कि 15 दिन से मॉडल टाउन में पेयजल सप्लाई की लाइन टूटी हुई है। घरों में दूषित पानी आ रहा है। कॉलोनी के लोग बीमार हो रहे हैं।
शीला बाईपास स्थित नलकूप से जाकर पानी लेकर आना पड़ रहा है। हाउसिंग बोर्ड निवासी जसबीर कुमार ने बताया कि लोग मजबूरी में दूषित पानी पीने के लिए विवश हैं या फिर कन्हेली रोड से पानी ला रहे हैं। वहीं, कई कॉलोनियों में लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

सेक्टर-1 निवासी सत्यवीर ने बताया कि पांच दिन से दूषित और मिट्टीयुक्त पानी आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता भूदेव ने बताया कि नहर में पूरी तरह से गाद भरा आ रहा है। जलघरों से शुद्धता के साथ पानी सप्लाई किया जा रहा है लेकिन रंग में अभी सुधार करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि पुरानी लाइनों के सुधार के लिए 17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विभाग की टीम फॉल्ट ढूंढने में लगी हुई है। बारिश के कारण कर्मचारियों को काम पूरा करने में परेशानी आ रही है। कई इलाकों में सीवर ब्लॉक से दिक्कतें बढ़ रही हैं। इस कारण भी पुरानी पानी की लाइनों से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। -अनिल रोहिला, एसडीओ, कार्यकारी अभियंता।

सुभाष नगर में सप्लाई हुआ दूषित पानी।स्रोत : पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें