फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आठवें वेतन आयोग के गठन का स्वागत

Thu, 16 Jan 2025 07:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने केंद्र सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा का स्वागत किया है।
विज्ञापन

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने कहा कि देशभर के विद्यालय और उच्च शिक्षा के शिक्षक इस महत्वपूर्ण घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। महासंघ ने विभिन्न मंचों और सरकार के साथ हुई बैठकों में लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की ओर से इस दिशा में लिया गया सकारात्मक निर्णय निश्चित रूप से शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. गीता भट्ट ने कहा कि पिछला वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था, और प्रति दस वर्ष में वेतन आयोग के गठन की परंपरा को जारी रखना केंद्र सरकार का सराहनीय निर्णय है। यह निर्णय सेवानिवृत्त और सेवारत शिक्षकों समेत समस्त कर्मचारी वर्ग के लिए राहत और प्रोत्साहन का कारण बनेगा। महासंघ केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करता है और आशा करता है कि आठवां वेतन आयोग मुद्रास्फीति और अन्य आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों के व्यापक हित में सिफारिशें प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें