रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में वीरवार को वेस्ट मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. तरुणा मल्होत्रा ने की। विलेज एडॉप्शन आउटरीच व स्वच्छता कमेटी की संयोजक प्रीति दहिया व टीम सदस्यों की देखरेख में इसका आयोजन किया गया। उन्होंने ई-वेस्ट, गीला और सूखा कूड़ा, बायो- वेस्ट आदि को अलग करने के तरीके बताए। उन्होंने जैविक खाद को ब्लैक गोल्ड बताते हुए कहा की यह 40 से 45 दिनों में तैयार हो जाती है, और इसके द्वारा हम वातावरण को भी सुरक्षित रख सकते है। प्राचार्य ने ई ब्रिक्स के महत्व को बताते हुए बच्चों को ई ब्रिक्स बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एमएड, बीएड व डीएलएड के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। इस मौके पर डॉक्टर मधु , डॉक्टर ज्योति आहूजा, डाक्टर निधी, डॉक्टर कमलेश ढुल, डॉक्टर ज्योति गोयल, डॉक्टर पूजा, इंदु , अंजु सचदेवा, दिनेश, डॉक्टर कुसुम, डॉक्टर सुनीता, डॉक्टर राखी, डॉक्टर मोनिका गोयल और नाॅन टीचिंग के सभी सदस्य उपस्थित रहे।