नवंबर से ठंड जारी है। अभी भी ठंड का दौर खत्म होने वाला नहीं है। मौसम विभाग की ओर से 22 व 23 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। यहां से आने वाली हवा मैदानी क्षेत्रों में ठंड में इजाफा कर सकती है।
21 जनवरी तक मौसम के खुश्क व उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट रह सकती है। अलसुबह व देर रात कहीं-कहीं धुंध छाने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 व 23 जनवरी को बादल छाने और हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 24 जनवरी से मौसम आमतौर से फिर से खुश्क और रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री के इर्द-गिर्द रहा।