फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विजय नगर हत्याकांड में नक्शा नवीस की दूसरी सुनवाई में गवाही हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय नगर हत्याकांड में सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार दुग्गल की अदालत में नक्शा नवीस ने अपनी गवाही पूरी की। अब केस में अगली सुनवाई 1 मार्च को होगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुशील पांचाल ने बताया कि सोमवार को नक्शा नवीस की गवाही हुई। पिछले सुनवाई पर यह गवाही अधूरी रह गई थी। दो दिन की सुनवाई के बाद गवाही पूरी हुई। अब 1 मार्च को एसआई राजकरण व आरोपी के चाचा संदीप की गवाही होगी। गवाही के बाद अदालत अगली कार्रवाई करेगी।
यह है मामला
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 27 अगस्त 2021 को विजय नगर के प्राॅपर्टी डीलर प्रदीप उर्फ बबलू, उसकी पत्नी, बेटी व सास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बबलू के बेटे अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया कि अभिषेक अपने पिता से पांच लाख रुपये मांग रहा था। यह राशि न देने पर परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अभिषेक के मामा प्रवीण की शिकायत पर कार्रवाई की है। केस अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें