फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और बरसेंगे बदरा, 15 सितंबर तक रहेगा मानसून

Mon, 29 Aug 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
तेज बारिश के बाद लोगों को उमस से मिली राहत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में अभी और बदरा बरसेंगे। इस बार मानसून 15 सितंबर तक रहेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पिछले साल के मुकाबले इस बार बारिश सामान्य है। इससे फसलों को फायदा होगा। वहीं पिछले कुछ दिनों बाद रविवार को जिले में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वैज्ञानिकों की मानें तो अभी और तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


कृषि मौसम विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. राज सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बारिश सामान्य है। अभी तक हुई बारिश से कुछ इलाकों को छोड़कर प्रदेश के बाकी स्थानों पर फसलों को कोई नुकसान नहीं है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में अधिकतर सितंबर के दूसरे सप्ताह तक मानसून रहता है, जो पश्चिमी विक्षोभ के कारण कभी-कभी आगे-पीछे हो जाता है। प्रदेश में अभी तक की स्थिति देखकर माना जा रहा है कि इस बार 15 सितंबर तक मानसून रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें