फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चाई के साथ जीना चाहिए : कुलपति

Sat, 27 Dec 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22...पीजीआईएमएस में कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके सिंघल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआईएमएस में शुक्रवार को बाबा फतेह सिंह, बाबा जोरावर सिंह शहीदी प्रदर्शन ट्रस्ट की ओर से लेक्चर थिएटर में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि देश प्राथमिक होनी चाहिए। इसके बाद खुद को रखना चाहिए। किसी भी कार्य में उम्र कोई बाधा नहीं होती। सच्चाई और आत्मसम्मान के साथ जीना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया था। इसके चलते संस्थान हर वर्ष यह दिवस मनाने का प्रयास करता है। बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि यह कार्यक्रम उन बच्चों के लिए श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश के लिए शहादत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज उनको याद करके संकल्प लेना चाहिए कि भविष्य में समाज की भलाई के लिए आगे बढ़ते हुए देश को विकसित भारत की तरफ लेकर जाएंगे। इस अवसर पर डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल, प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, डॉ. मंजूनाथ, डॉ. सुनील रोहिल्ला, डॉ. रोहित व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें