फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई अनुबंधित कर्मचारियों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया

Sat, 27 Dec 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारियों ने शुक्रवार को ब्रह्मसरोवर के पास स्थित पार्क से लघु सचिवालय तक अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन करते पहुंचे। करीब 150 कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
कर्मचारी महेश ने बताया कि मांगों को लेकर डीसी से वार्ता हुई। समाधान के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी तक समस्या पहुंचाने का आश्वासन दिया है। हर बार प्रशासन की तरफ से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। जब तक सरकार मांगें नहीं मान लेती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन महीने से एचकेआरएन में शामिल होने की मांग को लेकर अनुबंधित कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं जब रोहतक में मांग पूरी नहीं हुई तो करनाल में भी प्रदर्शन किया। वहां भी प्रशासन की तरफ से बार-बार आश्वासन मिला। अब कर्मचारी कुरुक्षेत्र में धरना दे रहे हैं। यहां कर्मचारियों की पुलिस के साथ झड़प हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें