कलानौर में तहसील रोड पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
कलानौर। कस्बे में बारिश का असर किसी बाढ़ क्षेत्र से कम नहीं है। लगातार हो रही बारिश से गालियां तालाब का रूप धारण कर रही हैं। साथ लगते खेतों में पानी भरा हुआ है। बावजूद इसके निकासी के प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि निकासी के लिए कोई पर्याप्त स्थान नहीं है। ड्रेन भी ओवरफ्लो हो चुकी है। शहर व गांवों का पानी खेतों में नहीं निकाल सकते क्योंकि खेतों में पहले से पानी भरा है। कलानौर से निकासी के लिए अस्थायी रूप से पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है।
नपा अध्यक्ष निर्मला देवी व पार्षद राजू फौजी ने पिछले दिनों मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से मुलाकात कर शहर से निकासी का बजट देने के लिए पत्र लिखा था। बुधवार को मंत्री ने नगर पालिका को पत्र भेजकर उचित कदम उठाने की हिदायत दी। संवाद