फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस ने 75 लाख के खोए 300 मोबाइल फोन लौटाए

Thu, 07 Aug 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पुलिस के द्वारा बरामद किए गए मोबाइल। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना व अन्य थाना पुलिस ने गुम हुए 300 मोबाइल फोन ढूढ़ निकाले। इन फोन की कीमत 75 लाख रुपये आंकी जा रही है। बुधवार को एएसपी वाईवीआर शशि शेखर व साइबर थाना प्रभारी कुलदीप ने इन फोन को उनके स्वामियों को वितरित किया। फोन मिलने के बाद उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि साइबर सेल व सभी थानों में स्थित मित्र कक्षों की ओर से मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत पर जांच की गई है। बुधवार को एसपी कार्यालय में सभी लोगों को बुलाकर उनके फोन लौटा दिए गए।
एएसपी ने बताया कि भारत सरकार ने गुमशुदा फोन की रिपोर्ट के लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि शिकायतकर्ता अपने गुम हुए मोबाइल को तुरंत ब्लॉक करवा सकते हैं ताकि उसके फोन से डाटा और निजी जानकारी सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें