फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर कॉलोनी के 900 घरों में जल संकट

विज्ञापन
पानी की समस्या पर नई अनाज मंडी में नल से पानी भरते । अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
आंबेडकर कॉलोनी में अनियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर परेशान लोगों ने रविवार को पुरानी आईटीआई स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के एसई विशाल बंसल के घर का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने वहां जमकर नारेबाजी की और कहा कि पिछले 6-7 साल से उनकी कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की समस्या है। वे कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान उनकी पत्नी ने लोगों को ऑफिस में मिलने की बात कही, लेकिन परेशान लोग माने ही नहीं। कुछ देर बाद ही वहां एक्सईन मौके पर पहुंचे ने आकर समस्या का जल्द समाधान देने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन

आंबेडकर कॉलोनी वासी मुकेश गहलावत, प्रेम चोपड़ा, कृष्ण, जगफूल, सुदर्शन, सतीश, पतासो, भतेरी, गीता, शांति ने बताया कि कॉलोनी में करीब 900 मकान है और वो पिछले कई सालों से नियमित पेयजल आपूर्ति को लेकर परेशान हैं। पहले भी बहुत बार प्रशासन के बड़े अधिकारियों को शिकायत कर चुके लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने कहा कि पानी की आपूर्ति की लिए मजबूरी में उन्हें पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
पहले भी दी एसई को शिकायत
बता दें कि लगभग एक सप्ताह पूर्व पानी की समस्या को लेकर आंबेडकर कॉलोनी के लोग एसई से मिले थे। तब एसई ने सख्ती दिखाते हुए कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता से जवाब तलब करते हुए तीनों की कार्यप्रणाली की सूचना विभाग को शीर्ष अधिकारियों को भेजी थी। तब मामला बिगड़ता देख तीनों अधिकारी शिकायतकर्ताओं के मोहल्ले ही पहुंच गए थे। लेकिन उसके बाद हालात नहीं सुधरे और कॉलोनी में पेयजल की वहीं समस्या रही।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
साढ़े छह साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बहुत बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नही हो रहा है। जब ज्यादा ही परेशान हो गए तो उन्हें एसई कार्यालय का घेराव करने मजबूर होना पड़ा।
-मुकेश, गहलावत
अनियमित पेयजल सप्लाई ने उनको परेशान कर दिया है। पानी की आपूर्ति के लिए या तो टैंकर मंगवाओ या फिर दूर-दराज लगे नलकूपों से भरकर लाओ। अधिकारी समस्या का समाधान कर नहीं रहे हैं।
-सतीश
जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जब कॉलोनी में नियमित पेयजल की सप्लाई ही नहीं देनी थी तो फिर लाइन ही क्यों बिछाई गई।
-जगफूल
एक तो भीषण गर्मी और ऊपर से मौसम भी कई बार खराब हो जाता है। ऐसे में उनके लिए दूर दराज लगे नलकूपों से पानी लाना भी मुसीबत बन जाता है। उनका आधा समय पानी की जरूरत पूरी करने में ही निकल जाता है।
-धर्मेंद्र
एसई हाउस का घेराव करना गलत बात है। लोगों को समस्या है तो ऑफिस में आकर मिले या फोन पर बातचीत करके समस्या से अवगत करवाएं। हम समाधान करने के लिए ही बैठे हुए हैं। दोपहर को पानी की सप्लाई चली हुई थी। मौके पर जाकर चेक करवाकर आए थे।
विज्ञापन

-भानू प्रताप, एक्सईन, जनस्वास्थ्य विभाग

आंबेडकर कालोनी के लोग नारेबाजी करते हुए। - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें