जिले में रविवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 51 हो गया है। रविवार को प्रताप चौक पर रहने वाले पति-पत्नी समेत गुरुचरणपुरा कॉलोनी के एक दवा सप्लायर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को पीजीआईएमएस में भर्ती करवाया।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि दंपती गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करते हैं और सोमवार से शुक्त्रस्वार तक गुरुग्राम में रहते हैं। जबकि शनिवार व रविवार को रोहतक आते हैं। फिलहाल इन्हें पीजीआईएमएस भेज दिया गया है और इनकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा इनके कांटेक्ट में आए लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
वहीं दवा सप्लायर दिल्ली से दवा लाकर रोहतक में सप्लाई करता है। अब तक चार दवा सप्लायर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। पिछले तीन दिन के बाद रविवार का दिन जिले के लिए राहत भरा रहा। क्योंकि वीरवार को पांच, शुक्त्रस्वार को पांच व शनिवार को 19 कोरोना संक्त्रस्मित मरीज सामने आए थे। रविवार को सिर्फ एक मरीज संक्त्रस्मित मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार देर रात मिले 19 संक्त्रस्मित के कांटेक्ट रविवार को तलाशती रही। वहीं कच्चा बेरी रोड पर भी टीम ने पहुंच कर दो संक्त्रस्मितों के आसपास रह रहे लोगों के जांच सैंपल करवाए। जांच टीम ने बताया कि रविवार को पुराने बस स्टैंड के पास गुरुचरणपुरा के 47 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना मिला है। इसके बाद उसकी पत्नी, माता-पिता, भाई, दो बच्चे के सैंपल जांच के लिए भरे गए।
शनिवार को मिले संक्रमितों की हिस्ट्री
गांधी कैंप, जवाहर नगर : एसबीआई में चाय बेचने वाले व किला रोड कास्मेटिक व्यवसायी के रिश्तेदार को कोरोना संक्रमण मिलने के बाद रविवार को दिन में संक्रमित व्यक्ति की गली को बंद कर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। युवक ने एसबीआई की मुख्य शाखा में चाय बेची थी और कैंप में निजी डॉक्टर के पास दवा लेने गया था। संक्रमित की पत्नी, बेटी, उसकी एक महिला रिश्तेदार समेत छह केस पॉजिटिव मिले हैं। सभी का उपचार पीजीआईएमएस में जारी है।
चिन्योट कॉलोनी : पीजीआईएमएस के कोरोना वार्ड 24, 25, 26 में काम करने वाली चिन्योट कॉलोनी निवासी स्टाफ नर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। वह ड्यूटी कर क्वारंटीन पीरियड में चल रही थी। महिला के पति और दो बच्चों के भी सैंपल लिए हैं।
आदर्श नगर : पीजीआईएमएस में तैनात फीमेल व मेल स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला कोरोना ड्यूटी के बाद होम क्वारंटीन थी। वहीं, मेल स्टाफ नर्स की ड्यूटी वार्ड-4 में थी। मरीज के संपर्क में उसकी पत्नी है।
गांधरा : गांधरा गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की ड्यूटी पिछले कुछ समय से सी-ब्लॉक में थी। युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज के संपर्क में उसकी मां, छोटा भाई, पत्नी, भाई की पत्नी व दोनों भाइयों के छह बच्चे हैं।
महम : ओहलान की कोरोना पॉजिटिव एएनएम के संपर्क में आई महम की 35 वर्षीय आशा वर्कर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। उसके संपर्क में उसका पति और दो बच्चे हैं।
भैणी चंद्रपाल : महम भैणी चंद्रपाल का 42 वर्षीय व्यक्ति गुरुग्राम में हीरो कंपनी में काम करता है। वह गत शनिवार को गुरुग्राम गया था और शुक्रवार को लौटा था। व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। मरीज के संपर्क में उसकी मां, पत्नी सहित तीन बच्चे हैं।
डीसी के आदेश पर कंटेनमेंट जोन व बफर जोन घोषित
1. कंटेनमेंट जोन : प्रताप नगर वार्ड-15 में मनोहर लाल के घर से पूर्व में जोगिंदर के घर, दक्षिण-पश्चिम में विजय के घर से उत्तर में मनोहर लाल के घर तक का इलाका।
बफर जोन : जगन्नाथ के घर से पूर्व में जोगिंदर खुराना के मकान, दक्षिण की तरफ जोगिंदर के घर, पश्चिम में विजय के घर से उत्तर में जगन्नाथ के घर तक का क्षेत्र।
2. कंटेनमेंट जोन : विजय नगर वार्ड 21 में सुरेंद्र के घर से पश्चिम में कृष्ण के घर, दक्षिण में शिव चरण, पूर्व में श्रीकांत स्कूल और उत्तर में सुरेंद्र के घर तक।
बफर जोन : ओम प्रकाश के घर से पश्चिम में राजेश के मकान, दक्षिण में धर्मवीर के घर, पूर्व में राजेश के घर से उत्तर में ओम प्रकाश के घर तक।
3. कंटेनमेंट जोन : शिव कॉलोनी में राज कुमार जांगड़ा के घर से शुरू होने वाली गली से पिंजरापोल गोशाला, पश्चिम में अमित के घर से दक्षिण में सिवाच वाली गली, डीके मैक्स स्मार्ट सॉल्यूशंस से उत्तर में राजकुमार जांगड़ा के घर तक।
बफर जोन : वार्ड दो में शिव कॉलोनी की पूरी बाउंड्री।
4. कंटेनमेंट जोन : गांव समचाना, तहसील सांपला की प्रशासनिक सीमा।
बफर जोन : गांव गिझी, भैंसरू कला, मोरखेड़ी और हसनगढ़ की प्रशासनिक सीमा।
5. कंटेनमेंट जोन : गांव मड़ौदी जाटान की प्रशासनिक सीमा।
बफर जोन : गांव मड़ौदी, ककराना, बल्लभ, बनियान, डोभ की प्रशासनिक सीमा।
6. कंटेनमेंट जोन : गांव अटेल की प्रशासनिक सीमा।
बफर जोन - गांव दातौड़, नौनांद, गांधरा, कसरेंटी, पाकस्मा की प्रशासनिक सीमा।