फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूलों में वाटर कूलर का सिर्फ नाम, ड्रम व कैंपर से चल रहा काम

Wed, 16 Apr 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15सीटीके19 गांव पाकस्मा के लड़कों वाले स्कूल में मुख्य द्वार के पास बंद वाटर कूलर कक्ष व पानी।
विज्ञापन
रोहतक। स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरु होने के साथ-साथ विद्यार्थियों ने स्कूल में जाना शुरू कर दिया है। गर्म दिनों की शुरुआत हो चुकी है। वरिष्ठ चिकित्सकों की ओर से भी सलाह दी जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें और धूप से बचकर रहें। शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी सरकारी स्कूलों में पानी का उचित बंदोबस्त नहीं हो सका है। यह विद्यार्थियों के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में वाटर कूलरों का सिर्फ नाम सुनने को मिल रहा है, उनका काम नजर नहीं आ रहा है। अधिकतर सरकारी स्कूलों में शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर तो हैं, लेकिन उनका प्रयोग न बराबर है। कहीं ड्रम तो कहीं कैंपर ही स्कूली बच्चों के लिए पेयजल का सहारा बने हुए हैं। सांपला ब्लाॅक के गांव पाक्समा में तीन राजकीय स्कूल हैं। इसमें प्राथमिक पाठशाला, लड़कों का स्कूल व लड़कियों का स्कूल हैं। तीनों स्कूलों में पीने के पानी के लिए उचित व्यवस्था नहीं देखी गई है। प्राथमिक पाठशाला में कैन, कैंपर से ही बच्चे पानी पी रहे हैं। रसोई के निकट लगी टोंटियां बंद पड़ी हैं। लड़कों के सरकारी स्कूल में सुबह एक छोटे ड्रम में पानी डाला जाता है और उसी को विद्यार्थी पूरा दिन प्रयोग करते हैं, जबकि स्कूल के मुख्य द्वार पर लगा वाटर कूलर बंद अवस्था में है और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पर ताला लटका हुआ है। मंगलवार को राजकीय कन्या विद्यालय में वाटर कूलर देखा गया है, लेकिन पानी नहीं था।
इसके साथ ही, नौनंद में उच्च विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था पूरी है। कैंपरों के माध्यम से बच्चों को पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ सांपला ब्लाॅक के मोरखेड़ी गांव के राजकीय स्कूल में लगे वाटर कूलर और कमरे में बड़े-बड़े जाले लटके हुए हैं। वाटर कूलर की सुविधा बंद है। हालांकि, स्कूल के बच्चे पंचायती आरओ मशीन से पानी पी रहे हैं। पाकस्मा गांव के सरपंच जयभगवान ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी की उचित व्यवस्था न होना और वाटर कूलरों का सही से इस्तेमाल न किया जाना विद्यार्थियों के लिए सरकारी सुविधा का हनन कहना गलत नहीं होगा। हालांकि पंचायत भी स्कूलों विस्तार के लिए पूरे प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि लड़कों वाले सरकारी स्कूल के लिए इस वर्ष स्कूल स्ट्रक्चर में सुधार के लिए करीब 40 लाख रुपये भी पास हुए हैं।
विज्ञापन

-
सुविधाओं की कमी से सिमट गया कसरेंटी स्कूल
सांपला ब्लाॅक के गांव कसरेंटी के सरकारी स्कूल में सुविधाओं कमी से बच्चों की संख्या कम हुई थी। शिक्षा विभाग ने गांव के स्कूल को वर्ष-2022 में पाकस्मा गांव के सरकारी स्कूल में समायोजित कर दिया। इसके बाद से प्राथमिक पाठशाला को कसरेंटी में ही संचालित किया जा रहा है। फिलहाल, कसरेंटी सरकारी स्कूल में करीब 28 से अधिक बच्चों का दाखिला ही हो पाया है। यह संख्या पिछले करीब वर्ष 20 थी। इस बार ईंट-भट्टों के बच्चों का भी दाखिला करवाया गया है। स्कूल की बिल्डिंग बिल्कुल खराब है और शिक्षक भी केवल दो हैं। स्कूल में पेयजल के लिए शिक्षकों ने निजी आरओ मशीन लगवाई है। इसके साथ ही, स्कूल में चोरी के केस भी बढ़ रहे हैं। ग्रामीण अभिभावक सुरेश व रामवीर का कहना है कि अगर स्कूल की स्थिति ऐसी ही रही तो गांव में स्कूल बिल्कुल बंद हो जाएगा। गरीब अभिभावक मजबूरी में निजी स्कूलों में भेजना शुरू करेंगे या बच्चों की पढ़ाई बंद करवा देंगे। फिलहाल, गांव के बच्चे निजी वाहनों से दूसरे गांव में पढ़ने के लिए जा रहे हैं।
-
स्कूलों में बढ़ रहे चोरी के मामले
गांव कसरेंटी के सरपंच नरेश ने बताया कि स्कूल को पाकस्मा में समायोजित करने के बाद कमरे बंद रहने से हर 15-20 दिन में चोरी हो रही है और स्कूल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हर बार एफआईआर दर्ज करवाई जाती है। शिक्षा विभाग को अवगत करवाया जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पाकस्मा गांव के सरपंच जयभगवान ने बताया कि लड़कियों के स्कूल में कई बार चोरी की वारतदातें सामने आ चुकी हैं। कुर्सियां तोड़ने और कंप्यूटर लैब में चोरी की जा चुकी है।

-
सभी स्कूलों में पानी की व्यवस्था है। जहां पानी उपलब्ध नहीं, वहां पर जल्द ही पानी की उचित व्यवस्था करवाई जाएगी। चोरी के मामले हमारे संज्ञान में आए हैं, चौकीदार के पदों को भरने के लिए डिमांड भेज रखी है।

-मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।

15सीटीके19 गांव पाकस्मा के लड़कों वाले स्कूल में मुख्य द्वार के पास बंद वाटर कूलर कक्ष व पानी।

15सीटीके19 गांव पाकस्मा के लड़कों वाले स्कूल में मुख्य द्वार के पास बंद वाटर कूलर कक्ष व पानी।

15सीटीके19 गांव पाकस्मा के लड़कों वाले स्कूल में मुख्य द्वार के पास बंद वाटर कूलर कक्ष व पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें