फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पानी का बूस्टर चालू हुआ न सफाईकर्मी आते

विज्ञापन
24 सीटीके 46 : वार्ड नंबर एक में लोगों से बातचीत करती निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता। स्रोत निगम
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की आयुक्त नमिता टीम के साथ वीरवार को वार्ड एक में पहुंचीं, जहां तीन घंटे वार्ड के लोगों के बीच रहकर समस्याएं पूछीं।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने बताया कि डेढ़ साल पहले ओल्ड आईडीसी में पानी का बूस्टर बनना शुरू हुआ था, अब तक काम अधूरा है। सफाईकर्मी रोज घर-घर कचरा उठाने नहीं आते। संयुक्त आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने दो दिन पहले पार्षदों व अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें तय हुआ था निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता वार्ड एक से 11 व भूपेंद्र सिंह वार्ड 12 से 22 तक निरीक्षण करेंगे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे नमिता वार्ड एक में पहुंचीं, जहां गलियों में लोगों की समस्याएं पूछीं। श्याम कॉलोनी स्थित भाट धर्मशाला में लोगों ने बताया कि वार्ड में सबसे बड़ी पानी की समस्या है। इसके अलावा, घर-घर कचरा उठाने वाले कर्मचारी भी रोज नहीं आते। संयुक्त आयुक्त ने मौके पर ही मुख्य सफाई निरीक्षक को गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की हिदायत दी। इसके अतिरिक्त वार्ड में काफी जगह पर सीवर के ढक्कन टूटे मिले, जिनको बदलवाने की हिदायत दी।

24 सीटीके 46 : वार्ड नंबर एक में लोगों से बातचीत करती निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता। स्रोत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें