फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मदीना व भैणी भैरों में 300 एकड़ में फाने जले

Fri, 25 Apr 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। मदीना व भैणी भैरों गांव के खेतों में वीरवार को आग लगने से दोनों गांवों की करीब 266 एकड़ गेहूं की फसल के अवशेष जल गए। इसकी चपेट में कई एकड़ गेहूं की फसल भी आ गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हो गया। हालांकि, मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह 11 बजे भैणी भैरों व मदीना के खेतों में गेहूं के अवेशेषों में आग लग गई। सूचना दमकल विभाग को दी गई तो आनन-फानन दमकल विभाग की टीम गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। एक गाड़ी कम पड़ी तो तो एक-एक करके चार गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भैणी भैरों से भैणी महाराजपुर जाने वाली सड़क के साथ लगते खेतों में आग लगी थी। वहां से आग भैणी महाराजपुर स्थित रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंच गई थी। उसके बाद आग पर काबू पाया गया। दोनों गांवों में आग से खेतों में कुछ क्षेत्र में गेहूं की सफल पककर तैयार खड़ी थी। वह जल गई और करीब 266 एकड़ के अवशेष जल गए हैं। किसानों ने बताया कि गेहूं के अलावा खेतों में लगी सोलर प्लेट, ट्यूबवेल पर रखे इंजन आदि भी जल गए हैं। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें