फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल मिला था एक कोरोना पॉजिटिव, अब एक ही दिन में 49 मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष में कोरोना संक्रमण की दो लहर झेलने के बावजूद तीसरी लहर आने पर भी कोई गंभीर नहीं है। 164 जानें गंवाने, करोड़ों का आर्थिक नुकसान झेलने के बाद भी कोई सुरक्षा की गाइड लाइन मानने के लिए तैयार नहीं है। नतीजा यह है कि एक साल पहले जब कोरोना की जानकारी नहीं थी तो जिले में महज कोरोना का एक मरीज था और आज 49 हैं।
विज्ञापन

छह अप्रैल 2020 को जिले में एक संक्रमित मिला था और चार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। 187 लोगों को संक्रमित के संपर्क में आने या विदेश से आने के कारण उन्हें उनके घर पर आइसोलेट किया गया था। जबकि वर्तमान में जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 12878 है और एक दिन में 49 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में छह अप्रैल 2021 को जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 386 हो गई। इसमें से अस्पताल में सात मरीज भर्ती हैं और 379 अपने घर पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। एक साल पहले स्वास्थ्य विभाग ने जहां कुल चार सैंपल कोरोना की जांच के लिए भरे थे, वहीं मंगलवार को इनकी संख्या 1566 रही। जिले में 4.12 प्रतिशत संक्रमण का स्तर होने के बावजूद कोई भी कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन करने को तैयार नहीं है।
1066 की रिपोर्ट का है इंतजार : बिरला
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि सोमवार को 1786 सैंपल जांच के लिए भरे गए थे। मंगलवार को 1066 की रिपोर्ट अभी पेंडिंग हैं। पीजीआईएमएस की लैब पर जांच का दबाव होने के चलते रोहतक के सैंपल अग्रोहा, खानपुर व निजी लैब में भेजे जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह सुरक्षा की गाइडलाइन का पालन करें। गत वर्ष की तुलना में इस साल संक्रमण अधिक तेजी से फैल रहा है। संक्रमितों की संख्या अधिक होने के कारण नए संक्रमितों की संख्या भी अधिक तेजी से बढ़ रही है। अभी तक 12328 मरीज जिले में कोरोना से ठीक हुए हैं। संक्रमण से बचने के लिए मास्क, टीकाकरण व सामाजिक दूरी का पालन अति आवश्यक है।
विज्ञापन

71923 को लगाया जा चुका कोरोना से बचाव का टीका
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग 71923 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा चुका है। मंगलवार को मेगा टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 5818 को कोरोना की पहली व 77 को दूसरी डोज लगाई गई है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में अब गिरावट आ रही है, यह 99 से घटकर 95.72 प्रतिशत हो गया है।
21 विद्यार्थी, तीन शिक्षक, तीन स्टाफ नर्स व महिला डॉक्टर सहित 49 संक्रमित
किलोई में पांच छात्राएं, करौंथा की छात्रा, सांपला में तीन छात्र, पाड़ा मोहल्ला में छात्र व छात्रा, देव कॉलोनी की छात्रा, सेक्टर चार का बिजनेसमैन, शिवाजी कॉलोनी की गृहिणी व दो छात्राएं, कमला नगर में वकील, छात्र-छात्रा, सेक्टर तीन में गृहिणी व छात्र, सेक्टर एक गृहिणी व छात्र, बोहर में हरियाणा पुलिस झज्जर का जवान, डीएलएफ कॉलोनी का बिजनेसमैन, चुलियाना की गृहिणी, कबूलपुरी का युवक, सेक्टर चार में डीघल का बैंक कर्मी, सुपवा हॉस्टल की छात्रा, सेक्टर 27 का युवक, सेक्टर दो की महिला डॉक्टर, जनता कॉलोनी में पीजीआई का महिला स्टाफ, सेक्टर तीन पंडित लक्ष्मी चंद यूनिवर्सिटी का कर्मचारी, गोहाना रोड फरीदाबाद का सरकारी शिक्षक, उदमी पुरा की महिला शिक्षक, आर्य नगर की बुजुर्ग, जवाहर नगर में दिल्ली रेलवे कर्मचारी, खरावड़ निजी कंपनी का कर्मचारी, अमृत कॉलोनी में युवक, कमल कॉलोनी में एसबीआई का कर्मी, सेक्टर एक पीजीआईआईएमएस का ओटी तकनीशियन, आदर्श नगर में पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्स व छात्रा, मेडिकल कैंपस में स्टाफ नर्स व छात्र, रामगोपाल कॉलोनी का युवक, काठमंडी की गृहिणी, कमल कॉलोनी में पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्स, रामगोपाल कॉलोनी में दिल्ली का कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें