रोहतक। नगर निगम की निवर्तमान महिला पार्षद दीपिका नारा चुनाव नहीं लड़ पा रही हैं। नई वार्डबंदी में पुराना वार्ड 18 को दो भागाें में चला गया है। एक वार्ड में निवर्तमान पार्षद का मकान रह गया, लेकिन वोट दूसरे वार्ड के बूथ पर हैं। महिला पार्षद के ससुर देवेंद्र नारा कहते हैं कि चाहे नारा परिवार चुनाव नहीं लड़ पा रहा, लेकिन पार्टी के साथ रहेगा।
शहर का पुराना वार्ड नंबर 18 झज्जर चुंगी से लेकर भिवानी चुंगी तक फैला हुआ था। मुख्य तौर पर जनता कॉलोनी वार्ड में शामिल रही। नई वार्डबंदी में वार्ड को दो भागों में बांट दिया गया। आधी जनता कॉलोनी वार्ड 18 तो आधी 19 में शामिल कर दी गई। नए वार्ड 18 में पुराने वार्ड नंबर एक की अलकनंदा कॉलोनी, गीताजंलि, हिंदू कॉलेज, खुशबू गार्डन को शामिल किया गया। इसके अलावा शिव नगर, राजेंद्रा कॉलोनी, नई अनाज मंडी, सेक्टर 18, न्यू जनता कॉलोनी, न्यू अग्रसेन कॉलोनी, सेक्टर 21, पुराना शुगर मिल, आधा हिस्सा जनता कॉलोनी, वैश्य संस्था, रामबाग श्मशान, पालिका कॉलोनी, मीट मार्केट, कृष्णा कॉलोनी नजदीक रेलवे लाइन व डेयरी के एरिया को शामिल किया गया हैं। वार्ड को नई वार्डबंदी के तहत बीसी-ए के लिए आरक्षित कर दिया गया। इसके चलते दीपिका नारा के ससुर देवेंद्र नारा ने वार्ड 19 से भाजपा का टिकट मांगा, लेकिन पार्टी ने 18 से देवी रानी रोहिल्ला व 19 से नरेंद्र कौशिक को टिकट दिया है।
ये बोले कॉलोनी के लोग
भिवानी रोड के साथ लगते वार्ड में सफाई की समस्या है। महिला सफाई कर्मचारी एक-एक सप्ताह नहीं आती। धूल उड़ती रहती है। शिकायत के बावजूद कोई असर नहीं हो रहा है।
- सतबीर सिंह
...
वार्ड में पहले पानी की काफी किल्लत रहती थी। सीवर का पानी पेयजल सप्लाई में मिलकर आता था, लेकिन अब ऐसी किल्लत नहीं है। पांच माह से पानी साफ आ रहा है।
- सुमद्र सिंह
...
भिवानी रोड के साथ लगती कॉलोनी में बिजली के तार लटक रहे हैं। खंभे पर बिजली के मीटर काफी नीचे लगे हैं। किसी का हाथ लग जाए तो हादसा हो सकता है। कोई इस तरफ ध्यान नहीं देता है। स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी हुई हैं। रात को गलियों में अंधेरा रहता है।
- प्रेम सिंह
...
कॉलोनी में गलियां टूटी हुई हैं। उबड़-खाबड़ रास्ते होने के कारण वाहन चलाने में काफी दिक्कत रहती है। निगम चुनाव में मेयर या वार्ड पार्षद वोट मांगने आएगा, उससे पूछेंगे सड़क कब तक बनवाओगे।
- बलबीर सिंह
.............
वार्ड 18 में काफी विकास कार्य करवाए हैं। जनता कॉलोनी के त्रिवेणी पार्क से लेकर भिवानी चुंगी, काठमंडी से सुनारिया चौक तक 95 प्रतिशत गलियां बनवा दी हैं। पार्कों का सुंदरीकरण करवाया। पालिका कॉलोनी में बूस्टर बनवाया। वह चालू हुआ या नहीं, अभी पता नहीं है। एक साल पहले जनवरी में उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। उसके बाद अधिकारियों ने खुद काम करवाया। उन कार्यों में काफी गड़बड़ी है। परिवेदना समिति की बैठक में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मंत्री कृष्णलाल पंवार ने पीडब्ल्यूडी को जांच सौंपी। जांच अधिकारी ने बताया कि निगम विकास कार्यों से जुड़ा रिकाॅर्ड नहीं दे रहा है। वे भी पीछे नहीं हटेंगे। मंत्री को दोबारा शिकायत करेंगे। कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे।
- देवेंद्र नारा, निवर्तमान पार्षद के प्रतिनिधि
16सीटीके20... बलवीर सिंह। संवाद
16सीटीके20... बलवीर सिंह। संवाद
16सीटीके20... बलवीर सिंह। संवाद
16सीटीके20... बलवीर सिंह। संवाद
16सीटीके20... बलवीर सिंह। संवाद